सैफुल्लाह के पिता ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह काे शुक्रिया बाेला
लखनऊ एनकाउंटर में मारे गए संदिग्ध अातंकी सैफुल्लाह के पिता सरताज ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह का शुक्रिया अदा किया। उन्हाेंने कहा कि गृहमंत्री का संदेश पूरे देश के लिए जाना चाहिए कि किस तरह से हमारे देश के मंत्री छाेटे-छाेटे लाेगाें काे इज्जत देते हैं। अागे उन्हाेंने कहा कि मेरे बेटे ने जाे कुछ किया वह देश अाैर इंसानियत के खिलाफ था। उसे जैसी सजा मिलनी चाहिए थी मिली।
क्या कहा था राजनाथ सिंह ने
राजनाथ सिंह ने लखनऊ में मारे गए आतंकी सैफुल्ला के पिता के बयान को आधार बनाते हुए कहा कि खुद आतंकी के पिता ने देशभक्ति का परिचय दिया और कहा कि जिसने देश के खिलाफ काम किया उसकी लाश नहीं लेंगे।
Unka(HM) shukriya, ye sandesh purey India ke liye hona chahiye humare mantri chotey-chotey logon ko izzat dete hain-Sartaj,Saifulla's father pic.twitter.com/mt8byAYz5t
— ANI UP (@ANINewsUP) March 9, 2017