संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। टाटानगर स्थित जमशेदपुर में 18 से 21 अगस्त तक हुई सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने 104 अंक प्राप्त कर ओवरऑल उपविजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। उत्तर प्रदेश टीम से फतेहपुर की इशिता शॉ ने 252.5 किलो भार उठाकर स्ट्रांग वुमेन ऑफ इंडिया का खिताब जीता। उत्तर प्रदेश टीम के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में कुल 24 पदक जीतकर गौरव बढ़ाया।
टीम के राजेश दीक्षित, राहुल कुमार शुक्ला, नीरज कुमार, लखविंदर, हर्षित सोनी, पूनम सिंह, कशिश चौधरी, इशिता शॉ, अनन्या राज दीक्षित, पारी अग्रवाल, सीता, विशांत अवस्थी, श्रेयांश सिंह, ऋषिमा पटेल एवं यशस्वी सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं सुधांशु सिंह, मनीष मिश्रा, नीरज कुमार, मोहित वर्मा एवं श्रेयांश सिंह ने रजत और विशांत अवस्थी, सुधांशु आर्य एवं विजय जायसवाल ने कांस्य पदक जीता। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश शुक्ला, सचिव राहुल कुमार शुक्ला, रूमित सिंह सागरी, धीरेंद्र सिंह, राजधर मिश्रा, अनूप कुमार, सौरभ गौर, अंचित अग्रवाल, राहुल तिवारी ने सभी खिलाड़ियों और कोचों को बधाई दी। कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और टीम भावना के कारण ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है।