Hamirpur News: मौदहा विकास खंड में राशन वितरण में गड़बड़ी को मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक कोटेदार की दुकान का कांटे वाले तराजू से सामग्री तौलने का वीडियो वायरल हो रहा है।
हमीरपुर जिले में राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए सभी उचित दर विक्रेताओं को ई-पास मशीन से तौल कर वितरण के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, घटतौली करने के लिए जिले में राशन विक्रेता ई-पास के स्थान पर कांटा-बाट वाले तराजू का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इससे उपभोक्ताओं को पूरा राशन नहीं मिल रहा है। मौदहा विकास खंड के सिसोलर ग्राम पंचायत के कोटेदार का तराजू वाले कांटे से तौल करने का वीडियो वायरल हो रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। डीएसओ बीके शुक्ला का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।