हमीरपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस की शाम एक युवक नदी में बह गया, जिसका अब तक सुराग नहीं लग सका है। मौदहा कोतवाल राम आसरे सरोज ने बताया कि गुरुवार शाम चार बजे सूरज निषाद (20) पुत्र स्व. बराती लाल निवासी ग्राम दरदा थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा अपने ननिहाल ग्राम छिमौली थाना मौदहा जनपद हमीरपुर में रहता था। युवक भैंस चराने के लिए गांव से बाहर चंद्रावल नदी पार करके गया था। शाम घर लौटते समय चंद्रावल नदी पार करने के दौरान नदी में डूब गया। सूचना पर थाना मौदहा पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों व स्थानीय गोताखोर की मदद से खोजने का प्रयास किया जा रहा है।