फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irfan Solanki: फरार आरोपियों का जारी होगा एनबीडब्ल्यू और फोटो, इरफान के पीआरओ समेत 7 और साथी पुलिस की रडार पर

Sun, 09 Apr 2023 11:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में जाजमऊ की डिफेंस काॅलोनी में नजीर फातिमा के प्लॉट पर आगजनी के मामले में सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी के पीआरओ समेत फरार अन्य सात-आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इन आरोपियों का गैर जमानती वारंट समेत फोटो भी जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


तिलकनगर निवासी हिस्ट्रीशीटर एजाज उर्फ अज्जन बिल्डर को जेल भेजने के बाद ही आरोपियों पर कार्रवाई के लिए संबंधित थानेदारों को ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने हुकुम तहरीर जारी की है। विवेचना की अग्रिम कार्रवाई के दौरान किसी मुलजिम को गिरफ्तारी के लिए किसी थाने को सूचना देने के लिए हुकुम तहरीर का प्रयोग किया जाता है।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि फरार सभी आरोपी शहर के विभिन्न थानाक्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटर हैं। जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट एनबीडब्लू लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विधायक के पीआरओ बेकनगंज निवासी शकील चिकना, ग्वालटोली निवासी अनूप यादव उर्फ बटऊ, चमनगंज निवासी एजाज उर्फ सबलू, जूही परमपुरवा निवासी महबूब आलम आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें