फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irfan Solanki: जमानत के लिए खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, फर्जी आधार कार्ड मामले में 23 को होनी है सुनवाई

Fri, 11 Aug 2023 01:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरकारी अधिवक्ता सभी तथ्यों को अच्छी तरह से समझ सकें और सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी तरीके से पक्ष रख सकें, इसके लिए पुलिस व अभियोजन विभाग ने मिलकर एक पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) भी तैयार करवाकर भेजी है।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में  सपा विधायक इरफान सोलंकी द्वारा फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा करने के मामले में जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। वहीं विधायक की जमानत के विरोध के लिए पुलिस व अभियोजन ने भी कड़ी मशक्कत की है। 23 अगस्त को जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अधिवक्ता कई सबूतों सहित पुलिस की रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेंगे।

विज्ञापन

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस और अभियोजन इरफान की जमानत के विरोध में सेशन कोर्ट व हाईकोर्ट की तरह ही सुप्रीम कोर्ट में भी सख्त पैरवी करेगा। इसके लिए 25 पेज का जवाब (काउंटर एफीडेविट), 12 पन्नों का विस्तृत नोट, शार्ट नोट, पेजर नोट व पैरा वाइज कमेंट सरकारी अधिवक्ता को भेज दिए गए हैं। इसमें इरफान ने किस तरह से फर्जी आधार कार्ड बनवाया।
कानपुर से दिल्ली की यात्रा के बीच में नोएडा के किस होटल में इरफान रुके इन सब बातों का उल्लेख किया गया है। सबूत के लिए कई फोटोग्राफ्स भी भेजे गए हैं। सरकारी अधिवक्ता सभी तथ्यों को अच्छी तरह से समझ सकें और सुप्रीम कोर्ट में प्रभावी तरीके से पक्ष रख सकें, इसके लिए पुलिस व अभियोजन विभाग ने मिलकर एक पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) भी तैयार करवाकर भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें