इसमें जाजमऊ स्थित हमराज कंस्ट्रक्शन की प्रापर्टी भी शामिल थी, लेकिन हाल ही में नगर निगम और केडीए ने भी विधायक और उनके सहयोगियों की संपत्तियों का विवरण सौंप दिया गया है। जिसके चलते अब वह संपत्ति 150 करोड़ से अधिक की हो गई है।
इसमें ज्यादातर संपत्ति लोकल स्तर पर पता चली है। जो विधायक और उनके सहयोगियों द्वारा अपने रिश्तेदार, परिचित और परिवार से सदस्यों के नाम पर ली गई है। इसके अलावा भी कई संपत्तियों की जांच की जा रही है। उन पर भी कार्रवाई होगी।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि अब तक जो भी संपत्तियां चिह्नित हुई हैं। वह अपराध से अर्जित कर बनाई गई हैं। संपत्तियों का अंतिम आकलन किया जा रहा है। इन सभी संपत्तियों जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।