फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: प्रेमी युगल ने निगला जहर, अस्पताल के रास्ते में युवक की मौत, गंभीर हालत में युवती को किया रेफर

Sat, 28 Jan 2023 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक प्रेमी युगल से जहर खा लिया। दोनों बेहोशी की हालत में बंद पड़े मकान में मिले। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, हालत गंभीर होने पर युवती को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जहर (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कई सालों से बंद पड़े मकान में प्रेमी युगल ने जहर निगल लिया। बेहोशी की हालत में दोनों को लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। युवती की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली की सरह चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी रोहित कुशवाह (20) का परिवार की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार तड़के से रोहित और युवती घर से लापता हो गए। सुबह करीब साढ़े 11 बजे रोहित के परिजन उनके बंद पड़े मकान में देखने गए। 
वहां रोहित और युवती बेहोशी की हालत में पड़े मिले। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए दोनों को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। युवती के नाक और मुंह से काफी खून आने से रेफर कर दिया।

विज्ञापन

रोहित के बहनोई करन कुशवाह ने बताया कि गुरुवार को वह उनके यहां गया था। वहां कुछ नहीं बताया। बहन से कुछ रुपये मांगे थे। उसने रुपये क्यों मांगे इसकी जानकारी किसी को नहीं है। इसके बाद उसका फोन भी नहीं लग रहा था। रोहित चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन

प्रेमी युगल के जहर खाने की सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने युवती के साथ मौजूद उसकी मां से जानकारी की। मां ने बताया कि उसे कुछ नहीं पता। बेटी ने भी कभी कोई बात नहीं बताई। जांच चल रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें