फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irfan Solanki Case: आगजनी के मामले में आठ नाम और आए सामने, आरोपी हिस्ट्रीशीटर या डीटू गैंग के गुर्गे

Fri, 23 Dec 2022 09:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जाजमऊ आगजनी के मामले में विधायक और उनके भाई के साथ 15 लोगों पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद अब आठ आरोपियों के नाम बढ़ाएं हैं। आरोपी हिस्ट्रीशीटर या डीटू गैंग के गुर्गे हैं, जो भीड़ में शामिल थे। एक हिस्ट्रीशीटर रिजवान सोलंकी का गहरा दोस्त है।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी और उनके मददगार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के  जाजमऊ में नजीर फातिमा के प्लॉट में आगजनी के मामले में पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान के साथ 15 अन्य आरोपियों पर केस दर्ज किया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों में ज्यादातर डीटू गैंग के गुर्गे और हिस्ट्रीशीटर हैं, जो भीड़ में शामिल थे।

विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही पुलिस ने इस मामले में नूरी शौकत के पिता अली शौकत, हिस्ट्रीशीटर इजराइल आटेवाला और मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब आठ आरोपियों के नाम जांच के दौरान बढ़ाए हैं। जेल भेजे गए आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की है।
इसके बाद इजराइल आटेवाला के भाई शमशुद्दीन, हिस्ट्रीशीटर सबलू और रिजवान के जूही निवासी हिस्ट्रीशीटर दोस्त, पूर्व पार्षद भोलू, हिस्ट्रीशीटर कल्लू, महताब, बटऊ यादव, साहिबे आलम के नाम बढ़ाए हैं। पुलिस का दावा है कि यह सभी आगजनी में शामिल थे।

विज्ञापन

चार दिन पहले पुलिस ने सबलू की तलाश में बेकनगंज में दबिश दी थी, लेकिन वह फरार हो गया था। अन्य आरोपियों की तलाश में भी दबिश दी जा रही है। बता दें कि आठ नवंबर को जाजमऊ में नजीर फातिमा के प्लॉट पर आगजनी के मामले में पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन

जब दीवार गई थी, तो खिंचवाई थी फोटो
आगजनी से पहले एक बार नजीर फातिमा के प्लॉट की बाउंड्रीवॉल गिराई गई थी। उस समय प्लॉट पर बैठे हुए रिजवान सोलंकी के साथ जूही परमपुरवा निवासी हिस्ट्रीशीटर की फोटो खींची गई थी। वह फोटो अब पुलिस के पास है। उसी आधार पर हिस्ट्रीशीटर को भी आरोपी बनाया गया है, जो रिजवान का दोस्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें