सपा विधायक इरफान सोलंकी को शनिवार को महाराजगंज जेल से कानपुर लाया गया। एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में इरफान को पेश किया गया है। जाजमऊ आगजनी कांड और फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा करने के मामलों में आज कोर्ट में आरोप तय होने हैं।
निचली अदालत में अभियोजन की ओर से आरोपी अम्मार इलाही के आरोप मुक्ति प्रार्थना पत्र पर आपत्ति दाखिल की जाएगी। इसके निस्तारण के बाद ही आगे की कार्रवाई हो पाएगी। ग्वालटोली थाने में दर्ज इस मुकदमे में इरफान सोलंकी के अलावा बाकी सभी आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। अन्य आरोपी भी कोर्ट में हाजिर हैं। वहीं जाजमऊ आगजनी मामले में आरोपियों को जमानत नहीं मिल सकी है।