फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL-10: ग्रीनपार्क में आज भिड़ेंगी ‘गुजरात लॉयन्स’ और ‘दिल्ली डेयरडेविल्स’ टीमें

Wed, 10 May 2017 07:17 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईपीएल 10 कानपुर में
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दसवें सीजन के दो रोमांचक मैचों का ग्रीनपार्क अखाड़ा बनने जा रहा है। पहला मैच आज रात 8 बजे से गुजरात लायंस और दिल्ली डेयर डेविल्स के बीच होगा तो दूसरा 13 मई को गुजरात लायंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच। गर्मी और उमस के बीच भी शहरियों में मैच देखने का उत्साह चरम पर है। भारतीय टीम में खेल रहे सुरेश रैना, जहीर खान, इरफान पठान, मुनाफ पटेल, एंडरसन जैसे दिग्गज क्रिकेटर सबकी निगाहों में रहेंगे। मंगलवार को दिल्ली से टीम भी शहर आ गई। दोनों टीमों ने प्रैक्टिस पर जमकर पसीना बहाया। आज फ्लड लाइट में मुकाबले का दर्शकों को कुछ अलग ही मजा मिलेगा। 
विज्ञापन


मैच दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए अहम
कानपुर ग्रीनपार्क स्टेडियम में बुधवार को होने वाला मैच दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए अहम है। टीम को प्ले ऑफ की दौड़ में रहना है तो गुजरात लायंस से होने वाला मैच उसे हर हाल में जीतना होगा। दिल्ली के 11 मैचों में आठ अंक हैं। अभी तीन मैच उसे खेलने हैं। गुजरात से मैच जीतने के बाद बाकी बचे दोनों मैच भी जीतने होंगे। वो भी अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ। वहीं गुजरात लायंस के 12 मैचों में महज आठ अंक हैं। वह प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है लेकिन होम ग्राउंड होने की वजह से वह भी यह मैच जीतना चाहेगी। 
 

दिल्ली के काम आ सकता है द्रविड़ का अनुभव

राहुल द्रविण
पूर्व भारतीय कप्तान और इंडिया ए के कोच राहुल द्रविड़ का अनुभव दिल्ली डेयरडेविल्स के काम आ सकता है। द्रविड़ के पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव के साथ आईपीएल का भी अनुभव है। आईपीएल के शुरुआती दौर में वह आरसीबी के कप्तान थे। बाद में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। इसके अलावा दिल्ली के कप्तान जहीर खान के पास भी खासा अनुभव है। 

गुजरात लायंस 

गुजरात लॉयन्स की टीम
सुरेश रैना (कप्तान), अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थंपी, चिराग सूरी, जेम्स फॉकनर, एरोन फिंच, मनप्रीत गोनी, ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, शादाब जकाती, दिनेश कार्तिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, मुनाफ पटेल, इरफान पठान, प्रथम सिंह, जेसन रॉय, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, अंकित सोनी, शैली शौर्य, नाथू सिंह, ड्वेन स्मिथ और तेजस बरोका।
विज्ञापन

दिल्ली डेयरडेविल्स

दिल्ली की टीम पहुंची कानपुर
जहीर खान (कप्तान), अंकित बावने, खलील अहमद, कोरी एंडरसन, मुर्गन अश्विन, सैम बिलिंग्स, कार्लोस ब्रैथविट, पैट कुमिंस, श्रेयस अय्यर, बेन हेलफिनाज, एंजला मैथ्यूज, सीवी मिलिंद, अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी, क्रिस मोरिस, शाहबाज नदीम, करुण नायर, ऋषभ पंत, प्रत्यूष सिंह, कागिसो राबदा, नवदीप सैनी, संजू सैमसन, शशांक सिंह, आदित्य तारे, जयंत यादव और मौर्लोन सैमुअल्स।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें