सीएम योगी आदित्यनाथ के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई है। महज दो दिनों में इस डेक्यूमेंट्री ने जबरदस्त तहलका मचा कर रख दिया है। धड़ल्ले से इस वीडियो को देखा जा रहा है और शेयर किया जा रहा है। खास बात ये है कि इसको रिलीज करने से पहले सरकार की ओर से कोई खास प्रचार भी नहीं किया गया फिर भी लोग इसे बेहद पसंद कर रहे है।
राज्यपाल राम नाइक, सीएम योगी आदित्यनाथ और जनरल वीके सिंह
बता दें राज्यपाल राम नाईक ने इस फिल्म को रिलीज किया है। इस डॉक्यूमेंट्री में सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली को समाहित किया गया है। जिस तरह से यूपी की जनता ने उनमें और उनकी सरकार में विश्वास जताया है वैसा ही रिस्पॉन्स उनकी इस डॉक्यूमेंट्री को मिल रहा है।
आज महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर PWD ऑडिटोरियम, लखनऊ में आयोजित वृत्तचित्र प्रदर्शन कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। pic.twitter.com/9Xm4sgNJNn
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 9, 2017
डॉक्यूमेंट्री रिलीज के मौके पर राम नाइक दीप प्रज्जवलित करते हुए
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर कहा है कि हम सब पर जो डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है, वह जनरल वीके सिंह की रचनात्मकता को प्रदर्शित करती है। जिस व्यक्ति को अपने इतिहास को संभालना नहीं आता, वो भविष्य भी नही संभाल सकता।