फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू में दुकान खोलने पर दो का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए तहसीलदार ने पुलिस टीम के साथ सोमवार की सुबह भ्रमण करते हुए दुकानदारों को हिदायत दी। महंगे दामों पर सामान बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान दो दुकानदारों का चालान भी काटा गया।
विज्ञापन

तहसीलदार रामशंकर वर्मा, नायब तहसीलदार मनीष द्विवेदी, कोतवाल रामबहादुर पाल, लेखपाल अवधेश कुमार सोमवार को पुलिस बल के साथ कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए भ्रमण पर निकले। जिनको देखकर दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले।
अधिकारियों ने लोगों को कोविड नियमों का पालन करने की हिदायत दी। इस दौरान लोगों से घरों से निकलने का कारण भी पूछा. उन्होंने स्टेशन तिराहे पर सम्राट टेलर व प्रिंस टेलर की दुकान खुली पाए जाने पर दुकानदारों का चालान काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें