फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब-कबाब की उड़ाई दावत, फिर ले ली दोस्त की जान

Sat, 25 Feb 2017 12:11 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

नया पटेलनगर के पास मिला शव, पहुंची पुलिस 
दोस्त के मकान में मिले युवक के कपडे़ व शराब की बोतलें
नशेबाजी में हुई वारदात, मृतक की मां ने तहरीर दी
दो नामजद व चार अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 
विज्ञापन
आज के युग में दोस्तों पर आंख बंद करके भरोसा करना सही नहीं। एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवक को पहले दावत पर बुलाया गया और फिर उसके दोस्तों ने उसे कुल्हाड़ी से काट डाला। अपने ही दोस्त को बड़ी बेरहमी से कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद खून से लथपथ शव को ठिकाने लगाकर सब फरार हो गए। इन्होंने शव को कुछ दूरी पर स्थित स्कूल के पीछे फेंक दिया।

सुबह उधर से गुजरे लोगों ने रक्त रंजित शव देखा तो भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई और परिजनाें को सूचना दी। पुलिस ने मौके से साक्ष्य संकलन करने के बाद दो युवकाें को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कुछ देर बाद हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व मृतक के जले हुए कपड़े बरामद कर लिए। उधर, मृतक की मां ने दो महिलाआें समेत चार के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला सुशील नगर निवासी हैप्पी परिहार (18) पुत्र श्यामजी उर्फ रामजी के घर गुरुवार शाम करीब सात बजे स्टेशन रोड निवासी आदिल पहुंचा और उसे दावत के बहाने घर से लिवा ले गया। इसके बाद दोनों नया पटेलनगर निवासी सौरभ याज्ञिक के घर पहुंचे। वहां अन्य युवकाें के साथ हैप्पी ने मुर्गा व शराब की दावत की। इसी दौरान किसी बात को लेकर नशेबाजी में कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो हैप्पी ने पहले सौरभ पर कुल्हाड़ी से हमला किया लेकिन बाद में सौरभ ने उसे अपने साथियाें के साथ दबोच लिया। इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद सभी ने मिलकर उसे अंडर गारमेंट में वहीं पास में खेत पर फेंक दिया। इसके बाद साथियाें ने घर की धुलाई कर खून साफ किया। वहीं, घर में ही मृतक के कपड़े भी जला दिए। इसके बाद सभी लोग घर का ताला बंद कर भाग गए। सुबह जब लोगों ने युवक का लहूलुहान शव देखा तो वहां भीड़ लग गई। सूचना पाकर कोतवाल संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और शव के आसपास साक्ष्याें का संकलन करने के बाद जानकारी मिलने पर सौरभ के घर पहुंचे तो ताला लगा मिला।
विज्ञापन


मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर घर की तलाशी ली तो वहां से खाली शराब की बोतल, भगोने में मुर्गे का मांस आदि मिला। दीवाल पर खून के निशान भी थे। पुलिस ने साक्ष्य संकलन करने के बाद दूसरे संदिग्ध आदिल को भी हिरासत में ले लिया। मृतक की मां अर्चना देवी ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी सौरभ याज्ञिक व नीलेश परिहार निवासी नया पटेल नगर समेत चार अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले का जल्द खुलासा करेंगे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें