कन्नौज के गांवों में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में घूरे की चिंगारी से बेहटा गांव के 10 घर आग से जलकर स्वाहा हो गए। इस भीषण अग्निकांड में लाखों के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। आग की लपटें अमृतपुर गांव तक पहुंच गई हैं। आग को बुझाने के लिए 3 फायरब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं।