फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा शासन काल में हुए अवैध मौरंग खनन की जांच, सीबीआई टीम की पूछताछ में पट्टाधारकों ने उगले सुराग

Sat, 23 Nov 2019 10:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
अवैध मौरंग खनन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर में सपा शासन काल के मौरंग खनन की जांच को आई सीबीआई टीम शनिवार शाम को दिल्ली लौट गई। टीम जल्द ही दोबारा आने के संकेत दे गई है। टीम की मौजूदगी से खनन माफिया के दिलों की धड़कनें चार दिन तेज रहीं। कई प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लोग सीबीआई पूछताछ के डर से भूमिगत हैं।
विज्ञापन


सीबीआई ने शनिवार को पट्टेधारकों से दो बार पूछताछ की। उनसे टीम को कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। जिले में सपा शासन काल में 2012 से 2016 के बीच अवैैध मौरंग खनन के मामले की जांच करने सीबीआई टीम बुधवार को आई थी। वह डाक बंगले में रुककर छानबीन करती रही।

 
विज्ञापन

अवैध मौरंग खनन
सीबीआई की ओर से दो माह पहले लखनऊ में अवैध खनन की एफआईआर तत्कालीन डीएम अभय सिंह, असोथर के सुखराज निषाद, हरिहरगंज के शिव सिंह के खिलाफ दर्ज हो चुकी है। एफआईआर के बाद तीसरी बार जिले में सीबीआई टीम जांच करने आई थी। सीबीआई ने पट्टेधारकों से कई बार पूछताछ की है।

इस बार पट्टेधारकों से कई अहम राज उगलवाने में सीबीआई जुटी रही। सूत्रों के मुताबिक लंबी पूछताछ में मौरंग खनन में पर्दे के पीछे रहने वालों के कुछ नाम उजागर हो गए हैं। हालांकि इसे किसी को बताने से टीम ने मना कर दिया है। टीम शनिवार को दोपहर में कलक्ट्रेट परिसर के खनन दफ्तर पहुंची।

खनन कार्यालय में मूल पत्रावलियों व अन्य दस्तावेजों की घंटों जांच की। खनन की फाइलों को दौड़ाने वाले आधा सैकड़ा के करीब अधिकारी, कर्मचारियों की सूची बनाते रहे। पत्रावलियों में खामियों को भी पकड़ा है। सीबीआई ने दोपहर बाद पट्टेधारकों से फिर कुछ सवाल किए हैं। सीबीआई टीम के सुनील कुमार ने जरूरत पड़ने पर जिले में दोबारा आने के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि सीबीआई आने वाले समय में बड़ी कार्रवाई कर सकती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें