फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: करोड़ों रुपये भेजने वाली चार फर्म के खातों की जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आठ लाख की लूट की जांच से खुले महफूज के खातों के राज पता लगाने में क्राइम ब्रांच जुटी है। उसे महफूज के खातों की पड़ताल में चार ऐसे फर्म के बैंक खाते मिले हैं जिनसे उसके खातों में करोड़ों रुपये आए हैं। ऐसे में फर्में कहां-कहां की हैं क्राइम ब्रांच उनके बारे में पूरी जानकारी जुटाने में लग गई है। वहीं, महफूज अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

श्यामनगर में 16 फरवरी को दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने यशोदानगर के वासिद व अरशद से आठ लाख रुपये लूटे थे। दोनों जाजमऊ के जेके काॅलोनी निवासी महफूज आलम उर्फ पप्पू छूरी वाला के लिए काम करते थे। पीड़ित ने पहले लूट की बात कही लेकिन बाद में मुकर गया। पुलिस की जांच में उस दिन फूलबाग की आईडीबीआई बैंक से 3.20 करोड़ रुपये निकाले जाने की पुष्टि हुई। पूछताछ में सामने आया कि कुछ लोगों को रुपये बांटने के बाद शेष 25 लाख लेकर महफूज के घर देने जा रहे थे। 24 फरवरी को वासिद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद 26 फरवरी को पुलिस ने लुटेरे यासिन व मुजाहिद मुठभेड़ के बाद धर दबोचा था। इसके बाद उनके साथी अब्दुल रहमान, शुभाम खान, लारेब सिद्दकी, मो. जीशान को पकड़कर 10.73 लाख रुपये बरामद किए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार चारों फर्म के लेनदेन से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें