फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विवि में अनियमित नियुक्तियों की जांच आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की नियुक्ति और मानदेय भुगतान संबंधी शिकायतों की जांच के लिए गठित चार सदस्यीय टीम सोमवार को विवि पहुंचेगी। टीम संबंधित दस्तावेजों की जांच करेगी। अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनबी सिंह के नेतृत्व में टीम विवि आ रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रशासनिक विभाग से मिलने वाले दस्तावेज और रजिस्टरों की जांच के बाद टीम के सदस्यों के रुख पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी की शिकायत के अनुसार विश्वविद्यालय में कई कर्मचारी ऐसे हैं जो अर्हता नहीं होने के बावजूद नियुक्ति पा चुके हैं। कई कर्मचारियों को टाइपिंग भी नहीं आती है और वह लिपिक पद पर काम कर रहे हैं। दूसरी ओर विश्वविद्यालय के कर्मचारी रुके हुए मानदेय व पारिश्रमिक भुगतान समेत 18 सूत्री मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें