कानपुर। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर सेंट्रल की ओर से गैंजेस क्लब में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां 25 शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। पूर्व गवर्नर डॉ. डी.एन. रायजादा ने कहा कि साक्षरता मानव की प्रगति का द्वार है।
अध्यक्ष जफर इकबाल ने कहा कि वर्ष 2027 तक प्रौढ़ शिक्षा में शत प्रतिशत शिक्षित होने की योजना बनाई गई है। सचिव डॉ. नीलम त्रिवेदी ने कहा की संस्था हैप्पी स्कूलों की स्थापना करवा रही है। इस मौके पर अखिलेश मिश्रा, संजुला श्रीवास्तव, राकेश राम त्रिपाठी, अवधेश कुमार कटियार, हेमंत संत, रति निगम आदि मौजूद रहे। (संवाद)