फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: स्वरूप नगर में नशे में धुत कार चालक ने कई गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

Sat, 10 Oct 2026 11:40 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
शहर के पॉश इलाके स्वरूप नगर में शनिवार देर रात तेज रफ्तार किआ सेल्टोस कार ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। घटना के बाद लोग बाल-बाल बच गए। इस दौरान आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची स्वरूप नगर पुलिस ने स्थानीय लोगों से हादसे की जानकारी ली। इसके बाद कार और चालक की तलाश शुरू करा दी गई।
विज्ञापन


स्वरूप नगर में गेस्टोलीवर हॉस्पिटल से मटका चौराहा जाने वाले सेल्सटैक्स रोड पर रात करीब 11बजे घटना हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार चालक कोई सरदार नशे में धुत था। उसने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। अचानक हुई टक्कर से इलाके में अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद चालक को लोगों ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह उलटा गालीगलौज और धमकाते हुए तेज रफ्तार में कार लेकर भाग निकला।

स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई गई है। पुलिस ने कार की पहचान और उसके चालक तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, ताकि कार के आने-जाने के रास्ते और उसकी पहचान से जुड़े सुराग मिल सकें। एक टीम फुटेज के आधार पर कार को ट्रेस करने में लगी है, जबकि पुलिस चालक की पहचान करने का भी प्रयास कर रही है। पॉश इलाके में देर रात कई गाड़ियों को टक्कर मारने और फिर चालक के मौके से फरार हो जाने की घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें