फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 14 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Dec 2022 03:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

जिले में पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 14 बाइकें बरामद की गई हैं। यह सभी बाइकें शहर के अलग-अलग इलाकों से चुराई गई थीं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के चार सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से चोरी की 14 बाइकें बरामद की गई हैं। साथ ही, दो तमंचे, 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।

विज्ञापन

थानाध्यक्ष सरधुवा प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लमियारी गांव के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त अंकित सिंह पुत्र दिनेश सिंह, दिलीप सिंह पुत्र जगजीत सिंह, सुनील सिंह पुत्र श्यामलाल निवासीगण जनपद बांदा और मोहित सिंह पुत्र देवनारायण सिंह निवासी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया है। गिरोह द्वारा चित्रकूट, बांदा, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रयागराज से मोटरसाइकिलें चोरी की गई हैं। बरामद मोटरसाइकिलों के मालिकों की जानकारी कर इनके संबंद्ध में अभियोग पंजीकृत होने की भी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें