फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इंटरनेट केबल में लगी आग, बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बिजली के खंभों पर लगे इंटरनेट केबल कभी भी हादसे का सबब बन सकते है। बुधवार को बिजली के खंभे पर लटके इंटरनेट की केबल में आग लग गई। बिजली निगम के अधिकारियों ने आपूर्ति बंद कराने के बाद आग को बुझवाया। करीब 15 मिनट बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
विज्ञापन

शहर गुरुतेग बहादुर बिजलीघर के फीडर नाैरंगाबाद से संबंधित क्षेत्र नया शहर चौराहे पर बुधवार सुबह करीब सात बजे बिजली के खंभे पर आग लगने से लोगों में खलबली मच गई। आसपास के लोगों की ओर से इसकी सूचना बिजलीघर पर दी गई। जेई रतन भूषण लाइनमैन के साथ मौके पर पहुंचे और आपूर्ति बंद कराने के बाद आग को बंद करवाया। उन्होंने बताया कि बिजली खंभे पर लिपटे इंटरनेट के तारों में आग लग गई थी, जिससे एक उपभाेक्ता की केबल भी जल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें