फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल एचआईवी कांग्रेस की कांफ्रेंस में दो डॉक्टरों को जिम्मेदारी

Sun, 24 May 2015 03:29 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा में मार्च 2016 में होने वाली इंटरनेशनल एचआईवी कांग्रेस की कांफ्रेंस में शहर के दो वरिष्ठ डॉक्टरों को प्रतिभाग का मौका मिला है। आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. एएस प्रसाद को कांफ्रेंस के नेशनल एडवाइजरी बोर्ड में शामिल किया गया है। एड्स सोसाइटी ऑफ इंडिया में गवर्निंग काउंसिल मेंबर डॉ. राहुल मिश्र को आर्गनाइजिंग सेक्रेटरी बनाया गया है।
विज्ञापन

डॉ. मिश्र ने बताया कि 14वीं इंटरनेशनल एचआईवी कांग्रेस 2016 की कांफ्रेंस 18 से 20 मार्च 2016 को गोवा में होगी। देश के तकरीबन एक हजार प्रतिनिधियों के अलावा विदेश के तकरीबन 200 प्रतिनिधि इस कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे। एचआईवी के उपचार के क्षेत्र में रिसर्च करने वाले भी आएंगे। एचआईवी पीड़ितों के लिए नई दवाओं, उपचार, व्यवस्था आदि को लेकर इस कांफ्रेंस में मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें