फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्राों पर आंतरिक सचल दल का खौफ

Wed, 04 Mar 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद की महाविद्यालयों में विश्वविद्यालय के लिए बीए संकाय समाजशास्त्र द्वितीय प्रशभनपत्र की परीक्षाएं केंद्रों पर सख्त माहौल में संपन्न हुई।
विज्ञापन


जिले में मंगलवार को तीनों पालियों में डिग्री कालेज की विश्वविद्यालय की संस्थागत परीक्षाएं हुई। बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष के समाजशास्त्र विषय की परीक्षा संपन्न कराई गई।

गेट पर सघन तलाशी करा छात्र-छात्राओं का प्रवेश कराया गया। आंतरिक सचल दल भी लगातार केंद्राें पर गश्त करते रहे। अकबरपुर डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. आरके चतुर्वेदी ने बताया कि तीनों पालियों में कुल 14 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीरामऔतार महाविद्यालय में भी छात्र-छात्राओं के जूते-चप्पल कक्ष के बाहर उतराकर कक्ष में प्रवेश कराया गया। आंतरिक सचल दल का खौंफ भी कक्षों में दिखा।

केंद्र के केंद्राध्यक्ष डा. श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि बीए की समाजशास्त्र द्वितीय प्रशभनपत्र की परीक्षा में लगभग 14 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे हैं।

सरला द्विवेदी महाविद्यालय, मयंक शेखर महाविद्यालय, गौरीशंकर महाविद्यालय, पं. कुंदन लाल शुक्ला महाविद्यालय, पूज्य भाऊराव देवरस, पं. रामदत्त त्रिपाठी महाविद्यालय में बीए समाजशास्त्र द्वितीय की परीक्षा संपन्न हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें