फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा: दूल्हे के दोस्तों की बातें सुन दुल्हन बेहोश हो गई, होश में आते ही बोली- ऐसे इंसान से शादी नहीं करूंगी

Wed, 26 May 2021 01:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शिवराजपुर में एक शादी समारोह में उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया जब नशेबाज साथियों ने दूल्हे के दो बच्चे होने की पोल खोल दी। पहली पत्नी ने भी ग्रामीणों संग जमकर हंगामा काटा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में शिवराजपुर के दोदेपुर गांव में सोमवार को आई बरात में नशेबाज साथियों ने दूल्हे के दो बच्चे होने की जानकारी देकर हड़कंप मचा दिया। बात दुल्हन तक पहुंची तो वह गश खाकर गिर पड़ी। होश आने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे, उसके परिजनों व कुछ बरातियों को बंधक बना लिया। सोमवार देररात से शुरू हुई पंचायत मंगलवार सुबह 10 बजे तक चली। इसमें वधू पक्ष के सभी खर्च के 1.60 लाख रुपये मिलने के बाद बरातियों को छोड़ दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि बरात उत्तरीपुरा के देवीपुर सराय गांव से आई थी। गाजे-बाजे संग धूमधाम के साथ द्वारचार के बाद जयमाल की तैयारी हो रही थी। इस बीच कुछ नशेबाज बरातियों ने दूल्हे की पहली शादी और उससे दो बच्चों की जानकारी ग्रामीणों को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने उसकी पहली पत्नी को भी फोन कर दिया तो वह भी आ धमकी। इसके बाद पहली पत्नी और कुछ बरातियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच, वधू पक्ष के लोगों ने कुछ बरातियों समेत दूल्हे और उसके परिजनों को एक कमरे में बंद कर दिया।

सोमवार देरशाम से शुरू हुई पंचायत दूसरे दिन सुबह तक चली। खर्च अदा करने के बाद बरातियों को छोड़ा गया। ग्रामीणों ने बताया कि लड़की की इज्जत के चलते मामला पुलिस के पास नहीं ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें