फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में धोखा: प्रेमी दूसरी लड़की से रचाने जा रहा था शादी, बरात निकासी से पहले पहुंची प्रेमिका, इस बात पर अड़ी

Sat, 12 Jun 2021 04:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

युवती ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों से उसका युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दिसंबर 2018 में एक मंदिर में दोनों की शादी भी हो चुकी है। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी के रतनपुर निवासी युवक की बर्रा के दबौली में शादी तय हुई। शुक्रवार शाम युवक के घर से बरात की निकासी के दौरान कानपुर देहात के गजनेर में रहने वाली उसकी प्रेमिका घर पहुंच गई। प्रेमिका ने युवक के घर के बाहर हंगामा शुरू कर दिया और उससे शादी करने पर अड़ गई।
विज्ञापन


युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया। युवती ने पुलिस को बताया कि काफी दिनों से उसका युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दिसंबर 2018 में एक मंदिर से दोनों की शादी भी हो चुकी है। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पनकी एसओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें