फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कल से चार दिन तक रहेगी पानी की किल्लत, 10 लाख लोगों को उठानी पड़ेगी परेशानी

Sat, 12 Jun 2021 03:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जल निगम के परियोजना प्रबंधक शमीम अख्तर ने बताया कि शनिवार सुबह सप्लाई के बाद मरम्मत के लिए खुदाई शुरू हो जाएगी लेकिन बैराज प्लांट रविवार सुबह से बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भीषण गर्मी में 13 जून से 16 जून तक सिटी और साउथ के करीब 10 लाख लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर सर्वोदय नगर में टूटी घटिया मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन


12 जून से ही खुदाई शुरू हो जाएगी। करीब आठ अरब की जेएनएनयूआरएम जलापूर्ति परियोजना के तहत बैराज से सिटी और साउथ में घटिया मुख्य पाइपलाइन बिछाई गई है। 10 दिन पहले सर्वोदय नगर में रतनदीन हॉस्पिटल के पास लाइन टूट गई थी। जल निगम ने चार दिन तक बैराज ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर मरम्मत कर पानी की आपूर्ति शुरू कराई तो इसी स्थल के पास फिर मुख्य लाइन लीक हो गई थी।

रोज हजारों लीटर पानी यहां बर्बाद हो रहा है। जल निगम के परियोजना प्रबंधक शमीम अख्तर ने बताया कि शनिवार सुबह सप्लाई के बाद मरम्मत के लिए खुदाई शुरू हो जाएगी लेकिन बैराज प्लांट रविवार सुबह से बंद किया जाएगा।
विज्ञापन


नि:शुल्क टैंकर के लिए डायल करें 05122549018, 9235553826
जलकल विभाग के महाप्रबंधक नीरज गौड़ ने बताया कि पानी का संकट होने पर जलकल विभाग के कंट्रोल रूम का फोन नंबर 05122549018 या मोबाइल नंबर 9235553826 डायल किया जा सकता है। जिन मोहल्ले में पानी का संकट होगा, वहां पानी का टैंकर नि:शुल्क भेजा जाएगा। संबंधित क्षेत्रों में जल्दी टैंकर पहुंचे, इसके लिए जोनों में भी टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें