फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 800 मीटर दौड़ में रुचि, डिस्कस थ्रो में मोनी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर स्थित केके इंटर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हो गया। इसमें तीन वर्गों में बालक व बालिकाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अंडर-17 वर्ग में 800 मीटर बालिका दौड़ में रुचि प्रथम, रजनी द्वितीय और रितिका तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में भी रुचि प्रथम रहीं। रुकसार द्वितीय व संजू तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में काजल, शिवली व रुखसार क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे नंबर पर आईं। गोला फेंक प्रतियोगिता में मानसी प्रथम, रुकसार द्वितीय व कनक तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ में रुचि प्रथम, नाजिया बानो द्वितीय व संध्या तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में मोनी पाल, गौरी व कनक क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आईं।
800 मीटर बालक दौड़ में रोहित प्रथम, गौरव द्वितीय व प्रांशू गौतम तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में प्रथम अमित, द्वितीय अंकुश व तृतीय प्रांशू गौतम आए। 200 मीटर दौड़ में अमित, अंकुश व अमन क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में श्याम प्रथम, अधिराज सिंह द्वितीय व अनुज कुमार तृतीय रहे। 3000 मीटर दौड़ में रोहित राजपूत प्रथम, तनिश द्वितीय व अनुराग तृतीय रहे। 1500 मीटर की दौड़ में रोहित राजपूत, राजित व अर्पित यादव क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे नंबर पर रहे। डीआईओएस पप्पू सरोज व प्रधानाचार्य एके शर्मा ने प्रमाण पत्र व मेडल देकर विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में अनुष्का प्रथम

अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अनुष्का प्रथम, नेहा द्वितीय व सायरा तृतीय रहीं। ऊंची कूद में अनुष्का प्रथम, नेहा द्वितीय व रौनक तृतीय स्थान पर आईं। लंबी कूद में अनुष्का, नेहा व मानसी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में रौनक फातिमा प्रथम व जेनफ द्वितीय रहीं। गोला फेंक में सायरा प्रथम, जेनफ द्वितीय व रौनक फातिमा तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में 600 मीटर दौड़ में संचित प्रथम, नाजिम द्वितीय व हिमांशु तृतीय रहे। लंबी कूद में अमरदीप प्रथम, उदित द्वितीय व कृष्णा तृतीय रहे।

तीन व पांच किलोमीटर दौड़ में रोहित जीते

अंडर-19 वर्ग में बालकों की 800 मीटर दौड़ में अनुज पहले, शिवम राजपूत दूसरे व अजीत तीसरे नंबर पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता में ध्रुव सक्सेना प्रथम, दीपांशु प्रजापति द्वितीय व शिवम यादव तृतीय रहे। 3000 और 5000 मीटर दौड़ में रोहित ही पहले नंबर पर आए। बालिका वर्ग में लंबी कूद में तपस्या अव्वल रहीं। कविता द्वितीय व जैनव तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में काजल पहले, राशि दूसरे व तमन्या तृतीय रहीं। गोला फेंक में अंजली कटियार, श्वेता व तपस्या क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे नंबर पर आईं। हेमर थ्रो में अंजली पहले नंबर पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में काजल ने बाजी मारी। कुलसुम द्वितीय व राशि तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें