फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर के पास शनिवार भोर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार हुआ है। आरोपी कई लूट के मामलों में वांछित चल रहा था। आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस के खोखा, एक कारतूस, 1250 रुपये और घटनाओं में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कन्नौज जिला गुरसहायगंज थाने के सराय प्रयाग निवासी शेर सिंह के पुत्र विशाल को इंटेलिजेंस विंग व थाना थरियांव पुलिस की संयुक्त प्रयास से मुठभेड़ में पकड़ा जा सका है। विशाल सदर कोतवाली, थरियांव थाने के लूट के मुकदमों में वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम रखा था।