फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इंटर कॉलेजों में बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पूरी लगाया सीटिंग प्लान

Wed, 18 Feb 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी विद्यालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई। कक्ष में सीटिंग प्लान लगाया गया। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र वितरण कराए गए।
विज्ञापन

पुखरायां के आरएसजीयू इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने पहुंच कर प्रवेश पत्र प्राप्त किए। साथ ही गेट के बाहर लगी रोल नंबर व कक्ष संख्या की सूची देखी। प्रधानाचार्य अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि कुछ छात्र पुस्तकालय से किताबें लिए थे। उनको फार्म भरकर जमा करना था। सभी ने मंगलवार को प्रवेश पत्र प्राप्त कर लिए। बुधवार को परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।
कक्ष में सीटिंग प्लान लगाकर बंद कर दिया गया। विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अभिषेक सचान, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य कामिनी पाल ने बताया परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी इंटर कॉलेजों में दिनभर सीटिंग प्लान लगाया जाता रहा और छात्र-छात्राओं ने गेट पर लगी सूची से रोल नंबर के अनुसार कक्ष संख्या देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें