फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एकात्म मानव दर्शन’ का पाठ पढ़ाएगा आरएसएस

Thu, 27 Oct 2016 09:09 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की हैदराबाद में हुई बैठक में निर्णय लिया गया
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) अब लोगों को ‘एकात्म मानव दर्शन’ का पाठ पढ़ाएगा। बृहस्पतिवार को कानपुर के बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में हुई प्रेसवार्ता में कानपुर प्रांत के संघ चालक वीरेंद्रजीत सिंह ने बताया कि आरएसएस ब्लॉक  और ग्राम पंचायत स्तर पर गोष्ठियां की जाएंगी। इस पर  अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की हैदराबाद में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन

देश में आर्थिक विषमता, पर्यावरण असंतुलन और आतंकवाद जैसी गंभीर चुनौती के मद्देनजर आरएसएस ने गोष्ठी का निर्णय लिया है। इसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन को अपनाने का आह्वान किया जाएगा। इससे लोगों का जीवन सुखमय बनेगा। प्रेसवार्ता में कार्यवाह कांशीराम, ज्ञानेंद्र सचान, प्रांत प्रचार प्रमुख मोहन अग्रवाल, डॉ. अनुपम, शिवभूषण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें