फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब लड़कों पर भारी हुईं ‘कॉलेज गोइंग कुड़ियां’

Thu, 27 Oct 2016 08:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
लड़कियों ने लड़कों से ज्यादा वोटर फॉर्म भरे
विज्ञापन
वोटर बनने में कानपुर घाटमपुर की ‘कॉलेज गोइंग कुड़ियां’ लड़कों पर भारी हैं। यहां की लड़कियों ने लड़कों से ज्यादा वोटर फार्म भरे हैं। सीसामऊ के कालेज गोइंग वोटर बनने में जिले में फिसड्डी हैं। अभी तक जिले में 18 से 19 साल के 9501 लड़के-लड़कियों ने वोटर बनने के लिए फार्म भरे हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन दफ्तर इस समय वोटर बनाओ अभियान चला रहा है। महिलाओं और यूथ को ज्यादा से ज्यादा वोटर बनाने पर जोर चल रहा है। कालेजों में कैंप लगाकर वोटर बनाने के फार्म भरवाए जा रहे हैं। वोटर बनने के लिए अब चार दिन का समय और बचा है। जिले में घाटमपुर में 18 से 19 साल के सबसे ज्यादा 2238 छात्र-छात्राओं ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया है। इसमें 968 छात्र और 1270 छात्राएं शामिल हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम एलए ने कहा है कि ज्यादा से ज्यादा यूथ को वोटर बनाने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें