फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस शहर में 2 दो दिन रहेंगे राष्ट्रपति, खास 30 लोगों से करेंगे मुलाकात

Wed, 20 Nov 2019 07:57 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : गूगल
विज्ञापन
इस महीने 30 तारीख को कानपुर आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद यहां कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही 30 प्रमुख उद्यमियों, कारोबारियों और समाजसेवियों से मुलाकात भी करेंगे। इसके लिए सर्किट हाउस में व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


लोगों से मुलाकात का समय अगले दिन एक दिसंबर को रखा गया है। कौन-कौन राष्ट्रपति से मिल पाएगा, इसकी सूची अभी राष्ट्रपति भवन से नहीं आई है। बताया जा रहा है कि उनके आने से तीन दिन पहले लिस्ट आ सकती है।

राष्ट्रपति यहां सबसे पहले सुबह 10 से 10.30 के बीच पीएसआईटी में रीसेंट एडवांसमेंट इन कंप्यूटर साइंस एंड इन्फॉरमेशन टेक्नालॉजी (आईसीआरएसीसीआईटी-2019) विषय पर होने वाली अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में शामिल होंगे।

वहां करीब दो घंटे रहने के बाद साढ़े 12 बजे छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। वहां से वह सीधे नगर निगम परिसर जाएंगे, जहां सदन के अंदर पार्षद उनका नागरिक अभिनंदन करेंगे। राष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर बुधवार को जिला प्रशासन की टीम ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल गेस्ट हाउस में राष्ट्रपति के कुछ समय तक रुकने की संभावना को देखते हुए उसकी सघन जांच की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के आगमन पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 30 नवंबर को कानपुर आगमन के मद्देनजर बुधवार को कमिश्नर डॉ. सुधीर एम. बोबडे ने शिविर कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। राष्ट्रपति के कार्यक्रमों के लिए रूट मैप तैयार कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थलों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने और लगातार निरीक्षण करते रहने को कहा।

कमिश्नर ने पीएसआईटी व छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के अधिकारियों व नगर आयुक्त को आपस में समन्वय कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने को कहा। बैठक में एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी मोहित अग्रवाल, डीएम विजय विश्वास पंत, एसएसपी अनंत देव, नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, एडीएम (सिटी) विवेक कुमार श्रीवास्तव समेत थल और वायु सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें