फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: झोपड़ी में लगी आग से पीडब्ल्यूडी के बेलदार की जिंदा जलकर मौत

Wed, 20 Nov 2019 06:43 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
बेलदार नेकराम फाइल फोटो, पिता को आग से बचाने में झुलसा पुत्र राहुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया के अयाना थाना क्षेत्र के जसवंतपुर में मंगलवार की देर रात मकान के बाहर बनी झोपड़ी में सो रहे पीडब्ल्यूडी के बेलदार की आग से जिंदा जलकर मौत हो गई। झोपड़ी में उनके साथ चार बकरी, एक पडिय़ा (भैंस का बच्चा) व पांच कुत्ते के बच्चे भी जलकर राख हो गए। परिवार के लोग आग लगने का सही कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आग या तो शार्टशर्किट से लगी है या दीपक के बाइक में गिर जाने से आग लगी है। घटना की फोरेंसिक टीम ने जांच की। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बेलदार को आग से बचाने में उसके दो पुत्र व एक पुत्री भी आग से झुलस गए। सभी को अयाना सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बेलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

जसवंतपुर गांव में नेकराम (54) पुत्र खुशीलाल पीडब्ल्यूडी में बेलदार पद पर तैनात है। मंगलवार की रात नौ बजे के करीब वह अपने गांव के मकान के बाहर बनी झोपड़ी में सो रहा था। रात के समय किसी कारणवश झोपड़ी में आग लग गई। जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग से नेकराम की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

आग लगने की घटना में चीख पुकार सुनकर मकान के अंदर सो रहे नेकराम के पुत्र अनिल, राहुल व पुत्री आसना भी पिता को बचाने दौड़े और तीनों आग में गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को अयाना सीएचसी में भर्ती कराया गया। इधर चीख पुकार से पूरा गांव इकट्ठा हो गया। किसी तरह से आग पर काबू पाया जा सका। बाद में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और झोपड़ी के भूसे में लगी आग को बुझाया।

रात में ही सूचना मिलते ही रात में एसडीएम अजीतमल राशिद अली खान, सीओ अजीतमल कमलेश नारायण पांडेय, सीओ सिटी सुरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर अजीतमल दिनेश बिंद,  एसओ अयाना गया प्रसाद वर्मा ,फफूंद एसआई मोहम्मद रफी मौके पर पहुंचे। एसओ अयाना ने नेकराम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अयाना गया प्रसाद वर्मा ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट शर्किट भी हो सकता है या फिर बाइक के पास रखा दीपक की आग से भी घटना हो सकती है, क्योंकि बाइक भी जली मिली है।

स्पष्ट कारण जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। फिलहाल आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। इस अग्निकांड में एक पडिय़ा, पांच कुत्ते के बच्चे, एक बाइक, कपड़े, भूसा, दो चारपाई और दो क्विंटल गेहूं जलकर राख हुआ है। बुधवार को सुबह फोरेसिंक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग कीओर से लेखपाल विमलेश सिंह जांच करने पहुंचे। लेखपाल भी आग लगने का सही कारण नहीं बता सके। उन्होंने अग्निकांड से नुकसान का आंकलन किया है। पीडब्ल्यूडी विभाग से प्रदीप चतुर्वेदी बुधवार को सुबह मृतक के घर पहुंचे थे। 

आसना की 24 नवंबर को होनी थी रुकाई 
मृतक नेकराम के पांच पुत्र और तीन पुत्रियां है। जिसमे दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। तीसरी बेटी आसना की रुकाई 24 नवंबर को होनी थी। अचानक हुई इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। ग्रामीणों में भी शोक व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक मिलनसार स्वभाव का था। तीसरी पुत्री की शादी की तैयारी में लगा था। 24 नवंबर को लड़का पक्ष लड़की की रुकाई के लिए आ रहे थे। इस बीच यह हादसा हो गया। मृतक के चाचा मदन मोहन पुत्र गंगादीन ने अयाना थाने में झोपड़ी में लगी आग से नेकराम के जलकर मौत होने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें