फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नालों की टैपिंग और एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गंगा में प्रदूषण रोकने के लिए 14 नालों की टैपिंग और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जाए। सीटीआई नहर पर सीढ़ियों, घाट और स्टील जाली का निर्माण अब तक शुरू नहीं होने पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने सिंचाई विभाग को तत्काल काम शुरू कराने और प्रतिदिन प्रगति की निगरानी के निर्देश दिए। शुक्रवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला गंगा समिति और जिला पर्यावरण समिति की बैठक में डीएम ने गंगा संरक्षण, नाला टैपिंग, पाैधरोपण और पर्यावरण संबंधी परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में नालों के प्रबंधन और वेटलैंड निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन करने को कहा।

वहीं, पौधरोपण स्थलों की जियो-टैगिंग और थर्ड पार्टी सत्यापन कराने के निर्देश दिए। जाजमऊ स्थित 130 एमएलडी क्षमता के एसटीपी परिसर में जमा स्लज का पर्यावरणीय मानकों के अनुसार सुरक्षित निस्तारण कराने पर भी जोर दिया। बैठक में सीडीओ अभिनव जे. जैन, एसडीएम सदर अनुभव सिंह और डीएफओ आकांक्षा जैन समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें