फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दो घंटे में होगा कानपुर से झांसी का सफर, झांसी रेल लाइन के दोहरीकरण को जल्द पूरा करने के निर्देश

Fri, 25 Dec 2020 12:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झांसी-कानपुर रेल मार्ग के दोहरीकरण के चल रहे काम का गुरुवार को कार्यदायी कंपनी रेल विकास निगम के चेयरमैन और सीएमडी प्रदीप गौड़ ने टीम के साथ निरीक्षण किया। काम को तेज करने के निर्देश दिए। इसके बनने के बाद झांसी से कानपुर का सफर दो घंटे में पूरा हो जाएगा। अभी तक इस सफर में करीब साढ़े चार घंटे लगते थे।
विज्ञापन


 इस लाइन के दोहरीकरण का काम चार साल लेट है। इसे 2018 में ही पूरा होना था लेकिन अब इसको पूरा कराने का लक्ष्य दिसंबर 2022 रखा गया है। झांसी तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण होने से मुंबई, पुणे का सफर का समय बचेगा। अभी तक मुंबई जाने में करीब 24 घंटे लगते हैं लेकिन काम पूरा होने के बाद 20 घंटे में कानपुर से मुंबई जा सकेंगे। 

ठेकेदारों को लगी फटकार, अब न हो देर
सह प्रबंध निदेशक प्रदीप गौड़ ने तीन चरणों में पूरे होने वाले इस काम में काफी देर होने पर कार्यदायी संस्था के ठेकेदारों को कड़ी फटकार लगाई है। इस पूरी लाइन में करीब 206 किमी. का अभी तक 60 किमी का काम ही पूरा हो सका है। यह काम 2018 में ही पूरा हो जाना था। कुछ लापरवाही और कोरोना के चलते काम प्रभावित रहा। 
विज्ञापन


दो साल में पूरा करना है 135 किमी. 
झांसी से 60 किमी. के दोहरीकरण का काम पूरा होने से थोड़ा आसानी हुई है। अब बाकी के बचे काम को पूरा करने के लिए दो साल का समय दिया गया है। इस मौके पर झांसी मंडल के एडीआरएम अमित सेंगर, आरवीएनएल के अनुराग गुप्त और इस प्रोजेक्ट के मुख्य परियोजना प्रबंधक कमल तलरेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें