विकास दुबे कांड: शहीद डीएसपी देवेंद्र मिश्रा, जय बाजपेई
- फोटो : amar ujala
कानपुर कलक्ट्रेट के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त डा. राजशेखर ने जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर बिकरू कांड में चल रही जांच को तेज करने और सभी मामलों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने बिकरू से जुड़े लोगों के असलहा लाइसेंस व अन्य मामलों की जानकारी लिया।
इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि फर्जी सिम, और फर्जी असलहा लाइसेंस व ट्रांसपोेर्ट मामले में कार्रवाई की जा चुकी है। इस पर मंडलायुक्त ने इन मामलों में आरोप कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी निर्देश दिए। जिससे शासन को समय से रिपोर्ट भेजी जा सके। इस बीच 2005 में तत्कालीन एडीएम फाइनेंस वेदप्रकाश वर्मा से भी शासन में की गई पूछताछ का मसला भी उठा।
जिसमें बताया गया है कि एडीएम वर्मा के समय में ही विकास दुबे के असलहे का लाइसेंस बना था। इस संबंध में जब शासन ने जब तत्कालीन एडीएम से पूछा तो उन्होंने विकास दुबे की फाइल पर अपना हस्ताक्षर होने से मना कर दिया। अब इसकी नए सिरे से जांच की बात कही जा रही है।