फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला तिलक चढ़ने से पहले गिरफ्तार, युवती ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

Fri, 27 Nov 2020 06:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
कानपुर में शिवराजपुर के एक युवक को गुरुवार को पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया। युवक की शादी बांदा में तय हुई थी, गुरुवार को उसका तिलक चढ़ना था। बांदा से आए लड़कीवालों को जब युवक की करतूत पता चली तो वे मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन


आवास विकास 3 चौकी क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि शिवराजपुर निवासी अंकित त्रिपाठी दिल्ली में उसके साथ रहता था। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। जब शादी का दबाव बनाया तो टालमटोल करे लगा। युवती को हाल में पता चला कि अंकित की शादी 30 नवंबर को बांदा की एक लड़की से होने वाली है।

जिस पर उसने कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने शिवराजपुर जाकर अंकित को उसके तिलक वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ बांदा से तिलक चढ़ाने आए लड़की वाले काफी देर तक इंतजार करते रहे, जब नहीं आया तो पता लगाया गया। शादी टूट जाने से लड़की पक्ष ने खूब हंगामा किया और लौट गए। थानाप्रभारी अजय सेठ ने बताया कि आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें