इटावा। सफारी पार्क में तेंदुए अब पर्यटकों को खुले में उछलकूद करते दिखाई पड़ेंगे। अभी दो तेंदुए ही खुले में रखे गए हैं, बाद में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी। इस बीच प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव ने इटावा सफारी पार्क का निरीक्षण किया और सफारी का विस्तार करने तथा पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की बात कही।
इटावा सफारी पार्क में अभी बंद पिंजड़ों में तेंदुए को देखा जा रहा था।अब पर्यटकों को दो लैपर्ड खुले में उछलकूद करते हुए दिखाई देना शुरू हो गए हैं। इससे पहले इन तेंदुओं को अभ्यास कराया गया था। माना जा रहा है कि इससे पर्यटकों का सफारी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। इससे पहले कई सफारियों को खोला जा चुका है।
इस बीच प्रधान मुख्य वन संरक्षक सफारी पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने सफारी के वन्यजीवों की सेहत के बारे में जानकारी हासिल की और इन सभी को सेहतमंद रखने के लिए कहा। पर्यटकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और वन्यजीवों का भी पूरा ध्यान रखा जाए। इस दौरान सफारी के डायरेक्टर अनिल पटेल, डिप्टी डायरेक्टर विनय सिंह, डीएफओ अतुल कांत शुक्ला, रेंज ऑफीसर रुपेश श्रीवास्तव, डाॅ. राबिन यादव रहे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय श्रीवास्तव इटावा सफारी पार्क के डायरेक्टर भी रह चुके हैं।