फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खाताधारकों को खाद, बाकी किसान लौट रहे खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। कस्बा क्षेत्र में किसानों को अभी भी खाद की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। समिति पर जो खाद पहुंच रही है वह जरूरत के अनुसार नाकाफी है। समिति पर खाताधारक किसानों की ही पूर्ति नहीं हो जा रही है। ऐसे में नकद खाद लेने पहुंचे किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। सहकारी समिति टिटावली पर जब किसानों की ज्यादा भीड़ हो गई तो पुलिस बुलाकर खाद का वितरण कराया गया। समिति पर मौजूद डीएपी की सभी 300 बोरियां दिन भर में बंट गईं और सैकड़ों किसानों को बिना खाद के ही वापस होना पड़ा।
विज्ञापन


गुरुवार को सहकारी समिति टिटावली पर बुधवार देर शाम वितरण के लिए खाद पहुंची थी। इसकी जानकारी पर सैकड़ों की संख्या में किसान अगले दिन समिति पर पहुंच गए। भीड़ अधिक होने पर पुलिस की निगरानी में खाद का वितरण शुरू किया गया। समिति पर मौजूद 300 डीएपी की बोरियां मात्र आठ घंटे में ही बंट गईं। यह बोरियां समिति पर पंजीकृत किसानों को दी गईं।
जबकि बहुत से किसाना जिनका समिति पर पंजीकरण नहीं है और वह नकद में खाद लेने के लिए पहुंचे थे उन किसानों का नम्बर ही नहीं आ सका। ऐसे लगभग सौ किसानों को बिना खाद के ही वापस लौटना पड़ा। सचिव सुनील कुमार ने बताया कि खाताधारकों को तीन तीन बोरी खाद का वितरण किया गया। कुछ किसानों को नकद भी खाद दी गई है। खाद के लिए डिमांड लगा दी गई है एक दो दिन में ही फिर से खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन




सिरसा निवासी किसान केशव सिंह ने बताया कि वह दो दिन से सुबह भूखे प्यासे लाइन में लगे रहें। जब तक उनका नंबर आया समिति पर खाद खत्म हो गई। खाद न मिलने से अभी तक उनके खेत खाली पड़े हैं।



किसान जयवीर सिंह ने बताया कि उनका रजिस्ट्रेशन समिति पर है। जब तक वह समिति पर पहुंचे तो खाद खत्म हो चुकी थी। ऐसे में खाद के लिए उन्हें बार बार समिति के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वर्जन
विज्ञापन




सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी। टिटावली समिति पर खाद अगर खत्म हो गई है तो सचिव से बात करेंगे और एक-दो दिन में खाद पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें