कानपुर। जेल में बंद अखिलेश दुबे से यारी में निलंबित हुए इंस्पेक्टर आशीष द्विवेदी को 15 नवंबर तक अपना पक्ष रखने का समय दिया गया है। आठ नवंबर को सीपी कार्यालय से जारी किया गया नोटिस निलंबित इंस्पेक्टर ने प्राप्त कर लिया है।
वर्ष 2022 में एनआरआई सिटी में हुई चोरी के मामले में वन स्टॉप सेंटर लाई गई थी। महिला के वहीं के बाथरूम में खुदकुशी कर लेने के मामले में तत्कालीन नवाबगंज थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी के खिलाफ जांच चल रही है।
वहीं, इसी साल अगस्त में भाजपा नेता रवि सतीजा ने अखिलेश दुबे और अन्य साथियों पर एफआईआर दर्ज कराई। इसकी जांच में निलंबित इंस्पेक्टर की अखिलेश दुबे से यारी का पता चला। इसमें भी जांच शुरू की गई।
अधिकारियों ने इंस्पेक्टर को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया लेकिन वह नहीं पहुंचे। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विनोद कुमार सिंह ने बताया कि निलंबित इंस्पेक्टर को 15 नवंबर तक समय दिया गया है। उन्होंने आठ नवंबर को नोटिस रिसीव कर लिया है।