इंस्पेक्टर को किया गया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में एक इंस्पेक्टर ने मानवता की मिसाल पेश की है। यहां गंभीर बीमारी से अंतिम सांस लेने वाले सोनू बाथम का भाई और मोहल्ले के लोगों ने मुखाग्नि देने से इनकार कर दिया, तो इंस्पेक्टर मऊदरवाजा ने यह नेक काम करके दिखाया था।
हिंदू महासभा ने इंस्पेक्टर विनय प्रकाश राय के इस नेक कार्य के लिए फूलमाला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। महासभा के अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने कहा कि आमतौर पर पुलिस के नेक कार्य किसी को दिखते नहीं हैं।
जो कार्य इंस्पेक्टर मऊदरवाजा ने किया, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। सम्मानित करने वालों में महामंत्री सौरभ मिश्रा, सौरभ मौर्य, नवीन, अनुज, भानु श्रीवास्तव, प्रांशु शाक्य आदि तमाम कार्यकर्ता थे।