बिठूर के एक धार्मिक स्थल की मरम्मत कराने के मुद्दे पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा से भिड़े बिठूर एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह को डीआईजी ने हटा कर शिवराजपुर एसओ बनाया है। शिवराजपुर एसओ अमित मिश्रा को बिठूर थाने का प्रभार सौंपा है।
चोरी की कार चलाने के मामले में भी एसओ कौशलेंद्र प्रताप ने विभाग की किरकिरी कराई थी। फिर भी अफसरों ने उन पर कार्रवाई करने के बजाए सिर्फ थाना बदला है। बिठूर के एक धार्मिक स्थल को लेकर सप्ताह भर पहले दो समुदाय आमने-सामने हो गए थे। इसके दो दिन बाद बिठूर पुलिस ने धार्मिक स्थल की मरम्मत का काम कराना शुरू किया था जिसका भाजपा विधायक ने विरोध किया था।
विवादों में रहे हैं बिठूर एसओ
दो साल पहले बर्रा से एक वैगनआर कार चोरी हुई थी। कुछ दिन पहले ही खुलासा हुआ था कि उस कार से बिठूर एसओ कौशलेंद्र प्रताप चलते थे। हालांकि अफसरों ने उनको बचा लिया था और एक सिपाही को बलि का बकरा बना उसको निलंबित कर दिया था। एक बार फिर वो विवादों में आए। इसलिए उनका थाना बदला गया।