फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: इंस्पेक्टर की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत, सीएम योगी की सुरक्षा में थे तैनात, गांव में मातम

Tue, 24 Dec 2024 12:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अखिलेश उमराव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी इंस्पेक्टर अखिलेश उमराव (50) वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुरक्षा में तैनात थे। सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे मुख्यमंत्री आवास में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से इंस्पेक्टर अखिलेश उमराव की मौत हो गई।

विज्ञापन

हालांकि, जीवित रहने की आशा पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर की मौत की जानकारी उनके परिजनों को हुई, तो परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सभी को रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें