फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: इकदिल थाने के दरोगा और दो सिपाही निलंबित, एसएसपी की गोपनीय जांच में खुला ये मामला

Mon, 24 Aug 2020 12:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
इटावा जिले में देसी पिस्टल के साथ पकड़े गए युवक को शराब के साथ पकडे़ जाने की हल्की धारा लगाकर जमानत देने पर इकदिल थाने के दरोगा और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी आकाश तोमर ने रविवार देर शाम यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


इकदिल थाने का यह मामला एक सप्ताह पुराना है। बताया गया कि इकदिल पुलिस ने एक युवक को देसी पिस्टल के साथ दबोचा था। इसके बाद थाने ले जाकर युवक पर शराब के साथ पकड़ा जाना दिखा दिया गया। यही नहीं हल्की धाराओं के चलते उसे थाने से ही जमानत भी दे दी गई।

मामले की भनक लगते ही एसएसपी आकाश तोमर ने गोपनीय रूप से जांच कराई। इसके बाद इकदिल थाने के बृजनंदन और सिपाही सुरेंद्र सिंह, राहुल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि अपने कार्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता तथा कर्तव्य के प्रति अनुशासनहीनता सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें