फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: विधि छात्र से मारपीट करने पर दरोगा और दो कांस्टेबल निलंबित, तीनों के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 02 Jun 2023 10:56 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर

सार

विधि छात्र ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की तो जांच एसीपी कल्याणपुर विकास पांडेय को सौंपी गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर निलंबन के साथ ही तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र में गुरुवार को विधि छात्र की पिटाई के मामले में आईआईटी चौकी में तैनात दरोगा अनूप सिंह और पिकेट ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल रामपाल और स्नेह प्रताप को निलंबित कर दिया गया है। एसीपी कल्याणपुर की जांच के आधार पर डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन

गुरुवार को बारासिरोही में नहर किनारे गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों ने विधि छात्र को पीट दिया था। छात्र का आरोप है कि तीनों पुलिस कर्मी शराब पी रहे थे। शर्ट की जेब में रखे मोबाइल को देखकर उन्हें लगा कि वह वीडियो बना रहा है। इस पर पहले मोबाइल छीनने का प्रयास किया और उसके बाद बंधक बनाकर मारपीट की।

विधि छात्र ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की तो जांच एसीपी कल्याणपुर विकास पांडेय को सौंपी गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर निलंबन के साथ ही तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें