फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक अस्पताल पहुंची याेगी सरकार की ये मंत्री, बाेलीं अभी तक जाे कुछ चल रहा था अब बंद कर दाे

Tue, 28 Mar 2017 07:03 PM IST
अमर उजाला, कन्नाैज
विज्ञापन
अर्चना पांडेय, राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार
विज्ञापन
प्रदेश की खनन, मद्य निषेध और आबकारी राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने सोमवार की देर शाम राजकीय मेडिकल कालेज का आकस्मिक निरीक्षण किया। चारों तरफ गंदगी और अव्यवस्थाएं देख प्राचार्य व सीएमएस से नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


पत्रकारों से कहा कि चार माह के भीतर मेडिकल कालेज की सारी अव्यवस्थाएं दूर होंगी। राज्यमंत्री का काफिला शाम छह बजे के करीब मेडिकल कालेज पहुंचा। सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती कई मरीजों के बेड पर चादर नहीं बिछी थी। कुछ स्थानों पर गंदगी दिखाई पड़ी।

बाद में वह स्त्री एवं प्रसूति रोग कक्ष में पहुंची। कक्ष में उनको अधिकतर बेड पर पुरुष लेटे दिखाई पड़े। डाक्टर व स्टाफ नर्स ड्यूटी पर मौजूद नहीं थी। यही हाल मेडिसिन वार्ड व सर्जरी वार्ड में भी मिला। बाद में उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया, सीएमएस डा. दिलीप सिंह के साथ बैठकर अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि अभी तक मेडिकल कालेज में जो कुछ चलता रहा, उसको तुरंत बंद कर दो। सत्ता परिवर्तन हो चुका है, इसलिए तत्काल व्यवस्थाएं सुधारें। बाद में पत्रकारों से बताया कि निरीक्षण के दौरान खामियां मिली हैं। उनके पहुंचने की जानकारी पाकर कुछ वार्डों में बेड की चादरें बदलने का प्रयास किया जा रहा था। आनन-फानन में काल करके डा. और नर्स बुलाए जा रहे थे।  
विज्ञापन
सर्जरी वार्ड में छिबरामऊ का एक मरीज हार्निया के आपरेशन के लिए पंद्रह दिनों से भर्ती है। डाक्टर उसका आपरेशन नहीं कर रहे हैं। कहा कि मेडिकल कालेज में हर तरह के उपकरण व दवाइयां मौजूद हैं, पर डाक्टर मरीजों के उपचार में रुचि नहीं लेते हैं। जिस वजह से राजकीय मेडिकल कालेज बदनाम हो रहा है। मरीजों को उसका सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताया कि शासन में जाकर मेडिकल कालेज की समस्याओं को रखूंगी। चार माह के भीतर ही व्यवस्थाएं सुधरी दिखाई पड़ेंगी।   इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जिला पंचायत सदस्य महेश शास्त्री, सदस्य नेहरू युवा केंद्र सूर्यकांत दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ चतुर्वेदी, संतोष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मिथलेश बाथम, उपाध्यक्ष धीरेंद्र बाथम, सभासद मनीष प्रजापति, रेशू स्वर्णकार, देवा पंडित, सत्यम दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें