लखनऊ मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आतंकी गौस मोहम्मद (जीएम खान) और आतिफ को आज एनआईए टीम कानपुर लेकर आई। भारी पुलिस बल के साथ दोनों को कानपुर के चकेरी थाना लाया गया।
दोनों के चेहरों पर काला नकाब और हाथों में हथकड़ियां थी। इसके बाद एन आई ए की टीम सुबह दोनो को जाजमऊ स्थित उनके घर ले गई। यहां टीम ने एक बार फिर अपना सर्च ऑपरेशन चलाय।
माना जा रहा है की टीम ने यहां पहुंचकर आतंकी साजिश से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कोशिश की है। इसलिए एक बार फिर से जीएम खान और आतिफ के घर पर सघ्न जांच चली। घर की जांच करने के बाद टीम थाने वापस लौट गई। वहां आतिफ और जीएम खान से बारी-बारी कर अगल-अलग पूछताछ की गई।