कानपुर देहात। पंचायत चुनाव की निगहबानी के लिए सचिवालय में विशेष सचिव कृषि के तौर पर काम देख रहे विद्याशंकर सिंह को जिले का प्रेक्षक बनाया गया है। पूर्व में जिले में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर रह चुके हैं इसकी वजह से जिले की भौगोलिक स्थिति की उन्हें सटीक जानकारी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर विशेष सचिव कृषि विद्याशंकर सिंह को जिले का प्रेक्षक बनाया गया है। शुक्रवार को माती स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में ठहराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रेक्षक का मोबाइल नंबर 9170618474 है।
चुनाव के दृष्टिगत प्रेक्षक से इसी मोबाइल नंबर पर समस्या बताई जा सकती है। मोबाइल नंबर पर व्हाट्सअप भी है। विशेष स्थिति में कोई आमजन या प्रत्याशी प्रेक्षक से मुलाकात कर सकता है। कोविड के तय नियमों को पालन करना होगा। संवाद