फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरारों की मरम्मत के बजाय जेसीबी से डाल दी मिट्टी

विज्ञापन
रनियां-मैथा मार्ग की दरारों को भरने के लिए जेसीबी से डाली जाती मिट्टी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रनियां (कानपुर देहात)। रनियां-मैथा को जोडने वाली सड़क की दरारों को भरने में विभागीय अफसरों ने खेल कर दिया। मरम्मत के बजाय जेसीबी से दरारों को छिपाने के लिए मिट्टी डलवा दी। लोगों ने जल्द सड़क उखडने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मैथा तहसील को जोड़ने वाला मार्ग संकरा था। रनियां-मैथा मार्ग का दोहरीकरण कराया गया है। लगभग 24 किलोमीटर सड़क बनाने में लोक निर्माण विभाग ने 50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही से रनियां के पास हाईवे से कुछ ही दूरी पर सड़क खराब हो गई है। सड़क पर कई जगह दरारें आ गई है। मंडलायुक्त राजशेखर के निर्देश पर गुरुवार को लखनऊ मंडी परिषद के उपनिदेशक अजीत सिंह व कानपुर के सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रामाशीष ने सड़क की गुणवत्ता जांचने के लिए खोदाई कराकर नमूना लिया था। टीम ने सड़क पर आई दरारें देखीं थीं। दरारों की मरम्मत के लिए विभाग के अफसरों को निर्देशित किया गया था। लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने दरारों को दुरुस्त कराने में खेल कर दिया। जेसीबी से मिट्टी डलवाकर दरारों को छिपा दिया गया है। लोक निर्माण विभाग जेई नंद किशोर ने बताया कि दरारों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया था, लेकिन ठेकेदार की ओर से लापरवाही की गई है। नाराजगी जताकर उसे सुधार कराने का अल्टीमेटम दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें